Watermelon benefits, usage and side effects

तरबूज (Watermelon) के फायदे, उपयोग और नुकसान | Watermelon benefits, usage, side effects

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और हमे जरुरत है बहुत से ठंडक और तरावट देने वाले खाद्य पदार्थ की और ऐसा करने का सबसे उत्तम तरीका है तरबूज़ (watermelon) खाना जो कि उनमे से एक श्रेष्ठ फल है जो हमारे शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखता है।

इसमें लगभग 92% पानी की मात्रा होती है इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।  

तरबूज़ (watermelon) बहुत ही अलग होता है क्यूंकि इसे फल व् सब्जी दोनों ही माना जाता है। 

तरबूज़ को खाने का सही समय / Right time to eat watermelon

इसे खाने से सेहत को बहुत फायदे मिलते है , लेकिन तभी जब इसे सही समय , तरीके और नियम से खाया जाये।

  • तरबूज़ का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में सूजन या फुलाव का कारण बन सकता है।
  • तरबूज खाने के आधे घंटे बाद तक कुछ ना खाने का प्रयास करें| इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में ग्लूकोस होता है | यह तुरंत एनर्जी देता है जिसे पचने में कम से कम आधा घंटा काफी होता है.
  • तरबूज़ कभी भी खली पेट नहीं खाना चाहिए। 
  • तरबूज़ कभी भी रात में नहीं खाना चाहिए क्यूंकि रात के दौरान तरबूज का पाचन बहुत धीमा और मुश्किल होता है।
  • तरबूज़ खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर में है। इसका सेवन सुबह या मिड-ब्रेकफ़ास्ट में भी किया जा सकता है। 
  • तरबूज को कभी बाजार से लाकर सीधे न खाए बल्कि इसे ठंडा करने के बाद या ठंडे पानी में डुबों कर कुछ घंटे के लिए रख दे तब खाएं।
  • तरबूज को कभी काटकर नहीं रखना चाहिए।काटे हुए तरबूज कुछ ही घंटों मे खराब जाते हैं। तरबूज जिस दिन काटें उसे पूरा खत्म कर दें।
  • तरबूज के साथ कभी ऑयली चीज या चिप्स या स्नैक्स न खाएं, क्योंकि इससे एसिडिटी, गैस आदि की समस्या बढ़ सकती है।

तरबूज़ खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए / What not to do after eating watermelon

इसे खाने के आधे घंटे बाद तक कुछ नहीं खाना चाहिए। 

  • पानी नहीं पीना चाहिए 
  • खट्टी चीजे न खाये 
  • गरम चीजे न खाये 

तरबूज़ खाने के फायदे / Benefits of watermelon

तरबूज़ का केवल स्वाद ही अच्छा नहीं होता बल्कि इसके बहुत से स्वास्थ्य और सौंदर्य सम्बन्धित गुण होते है।

स्वास्थ्य लाभ

  • तरबूज कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है , जिससे हार्ट संभंधित बिमारियों का खतरा कम रहता है। 
  • विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण तरबूज हमारे इम्यून सिस्टम को अच्छा बनाये रखता है साथ ही विटामिन ए हमारी आँखों के लिए अच्छा होता है। 
  • पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए तरबूज आपकी मदद कर सकता है।
  • तरबूज में पानी की अधिकता होती है और पानी भोजन पचाने में सबसे अहम तत्व माना जाता है।
  • इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कब्ज, डायरिया व गैस जैसी समस्याओं से निजात दिलाने का काम करता है|
  • पेट की दिक्कतों से बचे रहने के लिए आप अपने दैनिक आहार में तरबूज को शामिल कर सकते हैं।
  • वजन कम करना तरबूज के सबसे अच्छे स्वास्थ्य लाभों में से एक है। तरबूज में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जबकि फाइबर अधिक पाया जाता है।
  • यह पेट को ज्यादा देर तक भरा रख सकता है जिसकी वजह से लोगों की भूख कम लग सकती है और लोग कम खा सकते हैं। ऐसे में वजन कम करने के डाइट में स्नैक्स के तौर पर तरबूज को शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • इसके अलावा, यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी सहायक हो सकता है।
  • तरबूज में पानी की अधिकता होती है इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है।
  • गर्मियों के दौरान निर्जलीकरण की समस्या ज्यादा होती इसलिए डॉक्टर भी तरबूज का जूस पीने की सलाह देते हैं।
  • यह शरीर को रिहाइड्रेट करता है और पेट को ठंडा रखता है।
  • हड्डी स्वास्थ्य के लिए भी तरबूज के फायदे बहुत हैं। तरबूज विटामिन-सी से भरपूर होता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

सौंदर्य लाभ

  • तरबूज के अंदर लाईकोपीन पाया जाता है जो स्किन की चमक को बनाये रखने में मदद करता है। 
  • तरबूज के बीज भी बड़े काम के होते है , इन्हे पीस कर चेहरे पर लगाने से ग्लो बढ़ता है। इसी के साथ इसका पेस्ट सर दर्द में भी आराम देता है। 
  • तरबूज को चेहरे पर लगाने से ब्लैकहेड्स दूर होते है। 
  • स्वस्थ बालों के विकास के लिए कोलेजन की भी आवश्यकता होती है और तरबूज में मौजूद विटामिन-सी कोलेजन को बढ़ावा देने में मदद करता है। 
  • तरबूज के अंदर पानी की अधिकता होती है, इसलिए यह त्वचा के सूखेपन को दूर कर स्कीन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने का काम करता है।तरबूज विटामिन-ए से भी समृद्ध होता है , जो त्वचा के बड़े रोम छिद्रों को कम कर सकता है। चेहरे के लिए आप तरबूज का फेसपैक बना सकते हैं।

कैसे बनाएं तरबूज का फेसपैक / Watermelon facepack

एक कप कटे हुए तरबूज के साथ एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें और 20 मिनट के लिए पूरे चेहरे और गले पर लगाएं। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह फेसपैक त्वचा को चमक देने का कम करेगा और त्वचा को आराम पहुंचाएगा। यह प्रक्रिया आप हफ्ते में दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।
तरबूज के सबसे अच्छे लाभों में से एक है, उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकना। इसमें लाइकोपीन की उपस्थिति त्वचा के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह एक कारगर एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को मुक्त कणों से सुरक्षा प्रदान करता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को काफी प्रभावी रूप से कम करता है।

अस्वीकरण | Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी व्लॉगबोर्ड की नहीं है।  हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

वेज कॉर्न रोल रेसिपी | Veg Corn Roll Recipe
रसगुल्ले बनाने की रेसिपी टिप्स के साथ
मटर पनीर की सब्ज़ी|Matar Paneer recipe
कच्चे आम से बने खट्टे मीठे चावल
सूजी से बना हेल्दी नास्ता । सूजी के अप्पे
राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी | Rajasthani Besan Gatte Recipe
कैरी की लौंजी | Raw Mango Launji recipe
कच्चे केले की सब्जी | Raw Banana Recipe
तोरई का भर्ता | Ridge Gourd Recipe
चाट मसाला की रेसिपी
हरे भरे पुलाव रेसिपी
कच्ची हल्दी की चटनी


Follow Us
vlogboard@facebook  vlogboard@twitter  vlogboard@youtube  vlogboard@pinterest  vlogboard@instagram 

Leave a Reply

Your email address will not be published.