dahi aloo ki sabji

Dahi Aloo ki Sabji | दही वाले आलू की सब्जी

महिलाओ को हमेशा यह परेशानी रहती है कि सब्जी में क्या बनाये ? हमारे पास घर में आसानी से आलू मिल जाते है और आलू को हम कुछ अलग तरीके से बना ले तो वो भी स्वादिष्ट लगते है। तो आज हम बता रहे है कि दही वाले आलू (Dahi Aloo ki Sabji) कैसे बनाते है।बहुत ही स्वादिष्ट दही आलू की सब्जी बनाने का तरीका है जिसे आप भी बनाकर देखे|

दही वाले आलू बनाने कि सामग्री / Ingredients for Dahi Aloo ki Sabji

  1. आलू – 3 मध्यम साइज के 
  2. दही – 1  कप
  3. नमक – 1/2 छोटी चमच्च 
  4. लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चमच्च
  5. हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चमच्च 
  6. धनिया पाउडर – 1 और 1/2  छोटी चम्मच  
  7. तेल – 1 बड़ा चमच्च 
  8. जीरा – 1/2 छोटी चमच्च
  9. हींग -1/4 छोटी चमच्च 
  10. अदरक – 1  छोटा बारीक़ कटा 
  11. लहसुन – 8  काली बारीक़ कटी 
  12. हरी मिर्च – 3  बारीक़ कटी 
  13. प्याज़ – 1  बड़ा बारीक़ कटा 
  14. पानी- 1  गिलास 
  15. गरम मसाला – 1/2 छोटी चमच्च
  16. कसूरी मेथी – 1/2  छोटी चमच्च

दही वाले आलू बनाने की विधि / How to make Dahi Aloo ki Sabji

  1. आलू को चौकोर पीसेस में काट ले और कुकर में पानी के साथ डालकर 1 सिटी आने तक पका ले। 
  2. दही में लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर , नमक डालकर मिक्स करके रख दे। 
  3. कढ़ाई में तेल डालकर , गरम होने पर जीरा और हींग तड़काये। 
  4. अदरक और लहसुन डालकर कच्चापन निकलने तक पका ले। 
  5. अब प्याज़ और हरी मिर्च डालकर ब्राउन होने तक पकाये। 
  6. दही का मिश्रण डालकर लगातार उबाली आने तक चलाये। 
  7. ढक्कन लगाकर 1 -2  मिनट तक पकाये। 
  8. अब इसमें उबले आलू डालकर 2  मिनट पकाये। 
  9. पानी डालकर अच्छे से उबाली आने दे और अंत में गरम मसाला, कसूरी मेथी डालकर मिक्स करे। 

क्या आप दही वाले आलू (Dahi Aloo ki Sabji) अपने घर में बनाते है ?

आप भी इस तरह से दही आलू की सब्जी (Dahi Aloo ki Sabji) बनाये और अपने परिवार के साथ पूरी पराठा या चपाती के साथ खाये और स्वाद का आनंद ले। आपको यह रेसिपी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरूर बताये।

पढ़िए रेसिपी

Cucumber Mocktail | कुकुम्बर मोकटेल
Mango Falooda|आम का फालूदा
वेज कॉर्न रोल रेसिपी | Veg Corn Roll Recipe
रसगुल्ले बनाने की रेसिपी टिप्स के साथ
मटर पनीर की सब्ज़ी|Matar Paneer recipe
कच्चे आम से बने खट्टे मीठे चावल
सूजी से बना हेल्दी नास्ता । सूजी के अप्पे
राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी | Rajasthani Besan Gatte Recipe
कच्चे केले की सब्जी | Raw Banana Recipe
तोरई का भर्ता | Ridge Gourd Recipe
हरे भरे पुलाव रेसिपी


Follow Us
vlogboard@facebook  vlogboard@twitter  vlogboard@youtube  vlogboard@pinterest  vlogboard@instagram 

Leave a Reply

Your email address will not be published.