Besan Ka Halwa | बेसन का हलवा | How to make Besan Halwa | बेसन का लाज़वाब दानेदार हलवा | Besan Halwa

बेसन का लाज़वाब दानेदार हलवा | Besan Ka Halwa

जब भी झटपट मीठा खाने का मन होता है ज्यादातर हम सभी हलवा बनाते है जो जल्दी तो बनता ही है साथ ही स्वादिष्ट भी होता है। हलवा सूजी से या आटे से ज्यादा बनाया जाता है। इसके अलावा तरबूज़, लौकी आदि का भी हलवा बनाया जाता है जो स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इस रेसिपी में हम देखेंगे दानेदार बेसन का हलवा (besan ka halwa) कैसे बनता है। ये स्वादिष्ट भी बहुत होता है और जल्दी ही बन जाता है।

बेसन के हलवे के लिए सामग्री / Ingredients for Besan Ka Halwa

  • बेसन 1 कप
  • घी 1/2 कप
  • सूजी 3-4 tspoon
  • दूध 2-3 tspoon
  • शक्कर 1/2 कप
  • इलाइची 1 tspoon
  • काजू
  • बादाम
  • किशमिश
  • पानी
Besan Ka Halwa

बेसन का हलवा बनाने की विधि | How to make Besan Ka Halwa

  • एक कड़ाई ले और उसे गर्म करें।
  • गर्म होने पर उसमे घी डालकर थोड़ा गर्म होने दें।
  • घी गर्म होने पर उसमे बेसन और सूजी मिलाकर भूनने तक वीडियो में दिखाए तरीके से पकाये।
  • भूनने पर बेसन पकेगा तो थोड़ा गहरे रंग का हो जाएगा।
  • इसमें धीरे धीरे दूध डाले और मिश्रण को मिलाते रहे।
  • ऐसा करने से बेसन दानेदार होने लगेगा।
  • अब इसमें गर्म पानी मिलाये और मिश्रण को मिलाते रहे।
  • हलवा पतला या गाढ़ा जैसा आपको चाहिए उसके अनुसार पानी मिला सकते हैं।
  • अब इसे थोड़ा पकाकर इसमें शक्कर मिलाये और हलवे को पकने दें।
  • जब हलवा कड़ाई छोड़ने लगे तब हलवा बनकर तैयार है।
  • अब इसमें इलाइची पाउडर और 1-2 चम्मच घी मिलाये।
  • हलवा बनकर तैयार है। इसमें आप काजू बादाम किशमिश जो भी आपको पसंद है मिलाये और गर्म गर्म खाये।

आप भी बेसन का हलवा बनाये और हमें कमेंटस में बताये आपको यह रेसिपी कैसी लगी।

पढ़िए रेसिपी / More Recipes

कैरी का मुरब्बा | Raw Mango Marmalade
Mango Kalakand Recipe | आम का कलाकन्द
Dahi Aloo ki Sabji | दही वाले आलू की सब्जी
Cucumber Mocktail | कुकुम्बर मोकटेल
Mango Falooda|आम का फालूदा
रसगुल्ले बनाने की रेसिपी टिप्स के साथ
मटर पनीर की सब्ज़ी|Matar Paneer recipe
कच्चे आम से बने खट्टे मीठे चावल
राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी | Rajasthani Besan Gatte Recipe
तोरई का भर्ता | Ridge Gourd Recipe
हरे भरे पुलाव रेसिपी


Follow Us
vlogboard@facebook  vlogboard@twitter  vlogboard@youtube  vlogboard@pinterest  vlogboard@instagram 

Leave a Reply

Your email address will not be published.