Pyaaz ke Pakode | Onion Pakoda | Kaanda Bhajiya | Pakodi

प्याज के पकौड़े | Kaanda Bhajiya

बारिश के मौसम में तला,चटपटा खाने का बहुत मन करता है जिसमे पकोड़े सबसे ज्यादा बनाये जाते है और जल्दी भी बन जाते है।  पकौडियो में ज्यादातर सबका पसंदीदा और झटपट बनने वाले है कांदा भजिये (Pyaaz ke Pakode)।

कांदा भजिये/ पकोड़े बनाने की सामग्री / Ingredients for Onion Fritter / Pyaaz ke Pakode

  • प्याज़ / onion – 3 मध्यम साइज (लम्बे और पतले कटे ) / medium size, sliced
  • नमक / salt – 1 टी स्पून / tspoon
  • लाल मिर्च पाउडर / red chilly powder – 1/2 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर / turmeric powder – 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर / coriander powder – 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च / green chillies – 1-2
  • अजवाइन / carom seeds – 1/4 टी स्पून
  • बेसन / gram flour – 1 कप
  • बेकिंग पाउडर / baking powder – 1/4 टी स्पून
  • हींग / asafoetida- 1/4 टी स्पून
  • ताज़ा धनिया पत्त्ति / green coriander leaves

प्याज के पकौड़े कैसे बनाते है / How to make Pyaaz ke Pakode / Onion Fritter

एक बाउल में प्याज़ और नमक को मिलाकर 10  मिनट रख दे, थोड़ी देर में वो दोनों पानी छोड़ देंगे।

प्याज के पकौड़े का मिक्स तैयार करे / Pyaaz ke Pakode Mix

  • प्याज़ और नमक के साथ लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अजवाइन, बेसन, बैकिंड पाउडर, हींग और ताज़ा धनिया पत्ते को मिलाकर मिक्स करे। 
  • हमे ये मिक्स प्याज़ और नमक से निकले पानी से तैयार करना है। अगर आपको बहुत परेशानी हो तो 1 या 2 टी स्पून पानी मिला सकते है। 
  • कम पानी होने की वजह से भजिये एकदम करारे बनेगे।

फ्राई करे / Fry Pyaaz ke Pakode

  • अब एक भरी तले की कड़ाही में पर्याप्त तेल गरम करे ।
  • तेल गरम होने पर थोड़ा मिक्स हाथो में लेकर कड़ाही में थोड़ा-थोड़ा करके (वीडियो में दिखाए तरीके से ) छोड़ते जाये।
  • इसका कोई फिक्स आकार नहीं होता। 
  • भजिये को मध्यम- हाई फ्लेम पर करारे या गोल्डन होने तक फ्राई कर ले। 
  • इन्हे नैपकिन पर निकाले।

गरमा गरम भजिये चाय , हरी चटनी या सॉस के साथ सर्वे करे।

पढ़िए रेसिपी / More Recipes

बेसन का हलवा | Besan Ka Halwa
कैरी का मुरब्बा | Raw Mango Marmalade
Mango Kalakand Recipe | आम का कलाकन्द
Dahi Aloo ki Sabji | दही वाले आलू की सब्जी
Cucumber Mocktail | कुकुम्बर मोकटेल
रसगुल्ले बनाने की रेसिपी टिप्स के साथ
मटर पनीर की सब्ज़ी|Matar Paneer recipe
कच्चे आम से बने खट्टे मीठे चावल
राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी | Rajasthani Besan Gatte Recipe
तोरई का भर्ता | Ridge Gourd Recipe
हरे भरे पुलाव रेसिपी


Follow Us
vlogboard@facebook  vlogboard@twitter  vlogboard@youtube  vlogboard@pinterest  vlogboard@instagram 

Leave a Reply

Your email address will not be published.