Mango Falooda

Mango Falooda (आम का फालूदा) Recipe | मैंगो फालूदा

गर्मियों में हमे ठंडी चीज़े खाना पीना अच्छा लगता है पर किचन में जाने का मन भी नहीं करता है। तो हमे अगर फालूदा खाने का मन हो तो उसके लिए रबड़ी,फालूदा सेव बनाना इतना झंझट कौन करना चाहेगा। पर आप हमारे जुगाड़ू तरीके से बनाये फालूदा से बहुत जल्दी ही ठंडा ठंडा फालूदा (Mango Falooda) खा पाएंगे और वो भी मेंगो वाला। आम सभी का पसंदीदा फल है और गर्मियों में ये बहुत आता है।

मेंगो फालूदा बनाने की सामग्री (Mango Falooda Ingredients)

  • दूध – 2 कप (milk 2 cups)
  • सेवइयां (खीर वाली) – 1 /4 कप (vermicelli)
  • चीनी – 1 /4 कप (sugar)
  • मेंगो प्यूरी (mango puree)
  • मेंगो के कटे हुए पीसेस (sliced mango)
  • सब्जा सीड्स (sweet basil seeds)
  • आइस क्रीम (ice cream)
  • रूहअफजा (rose syrup/roohafza)

मेंगो फालूदा बनाने की तैयारी (Mango Falooda Preparation)

सेव रबड़ी

  • एक कढ़ाई में दूध डाले और उसे उबाले। उबाली आने पर उसमे सेवइयां डाले। 
  • सेवइयां को बीच-बीच में चलाते हुए पका ले। 
  • सेवइयां पकने के बाद उसमे चीनी डाले। 
  • दूध को गाढ़ा होने तक अच्छे से पका ले। 
  • तैयार सेव रबड़ी को ठंडा करके फ्रिज में रख दे।

मेंगो प्यूरी

एक पके हुए आम का छिलका उतार कर उसकी मिक्सी में प्यूरी बना ले।

सब्जा सीड्स

एक कटोरी में 2 चमच्च सब्जा सीड्स और थोड़ा सा पानी डाल कर 10 मिनट के लिए भिगो दे।

मेंगो फालूदा बनाने का तरीका (Making Mango Falooda)

  • एक गिलास में सबसे पहले थोड़े से भीगे हुए सब्जा सीड्स डाले। 
  • फिर थोड़ी सी ठंडी- ठंडी सेव रबड़ी डाले। 
  • उसके ऊपर थोड़ी सी मेंगो प्यूरी डाले। 
  • अब थोड़े से कटे हुए मेंगो के पीसेस डाले। 
  • इस लेयरिंग को दोबारा रिपीट करके सब्जा सीड्स, फिर सेव रबड़ी और मेंगो प्यूरी डाले। 
  • अब सबसे ऊपर आइस क्रीम डाले।
  • अंत में सब्जा सीड्स , मेंगो पीसेस और थोड़ा सा रूहअफजा डाल के सजाये।

इस रेसिपी का फायदा

फालूदा के लिए आपको सेव और रबड़ी अलग- अलग बनाने की जरुरत नहीं।

विकल्प (Tips)

  • सब्जा सीड्स और आइस क्रीम आपके पास न हो तो नहीं डालिये। पर इससे फालूदा का स्वाद बढ़ जाता है। 
  • सेवइयां आप ब्राउन या वाइट कोई भी ले सकते है।
  • फालूदा की लेयरिंग आप अपने अनुसार कर सकते है।

आपको कोनसा फालूदा पसंद आता है – मेंगो फालूदा, रबड़ी फालूदा या कुल्फी फालूदा ? हमे नीचे कमेंट करके जरूर बताये।

वेज कॉर्न रोल रेसिपी | Veg Corn Roll Recipe
रसगुल्ले बनाने की रेसिपी टिप्स के साथ
मटर पनीर की सब्ज़ी|Matar Paneer recipe
कच्चे आम से बने खट्टे मीठे चावल
सूजी से बना हेल्दी नास्ता । सूजी के अप्पे
राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी | Rajasthani Besan Gatte Recipe
कैरी की लौंजी | Raw Mango Launji recipe
कच्चे केले की सब्जी | Raw Banana Recipe
तोरई का भर्ता | Ridge Gourd Recipe
चाट मसाला की रेसिपी
हरे भरे पुलाव रेसिपी
कच्ची हल्दी की चटनी


Follow Us
vlogboard@facebook  vlogboard@twitter  vlogboard@youtube  vlogboard@pinterest  vlogboard@instagram 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *