राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी | बेसन गट्टे कैसे बनाये | Rajasthani Besan Gatte Recipe

राजस्थान के खाने की बात ही कुछ निराली है। तरह तरह के व्यंजन और पकवान यहाँ पर बनाये जाते हैं जो सभी को पसंद आते हैं। इसी कड़ी में इस पोस्ट के माध्यम से हम राजस्थानी बेसन गट्टे बनाना सीखते हैं।

तो देख लेते हैं क्या सामग्री राजस्थानी बेसन गट्टे बनाने के लिए चाहिए।

राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी के लिये सामग्री

बेसन 1 कप (200 ग्राम)
काली मिर्च 12-15
साबुत धनिया 2 चम्मच
जीरा 2 चम्मच
हींग 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1।5 चम्मच
हरा धनिया पाउडर 1 चम्मच
हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच
गरम मसाला 2 चम्मच
घी 2-3 चम्मच
दही 2 कप
क्रीम/मलाई १ चम्मच
कसूरी मेथी 2-3 चम्मच
प्याज मध्यम 4 बारीक कटे
हरी मिर्च 8 -10 बारीक कटे
लहसुन 8 – 10 कली
अदरक (ऐच्छिक)
नमक स्वादानुसार
तेल 2 बड़े चम्मच

राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी बनाने की विधि

सबसे पहले हमें बेसन गट्टे बनाकर उबालने रखने हैं। तो उसी की तैयारी हम पहले करेंगे।

यहाँ हमने काली मिर्च, साबुत धनिया, जीरा लिया है और चाहे तो आप अजवाइन भी ले सकते हैं। इन सबको मोटा मोटा कूट लीजिये। ज्यादा बारीक नहीं करना है।

अब एक बर्तन में बेसन ड़ाल लीजिये और इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हरा धनिया पाउडर, गर्म मसाला, हींग, नमक और जो मसाले हमने कूटे थे वह सब ड़ाल दीजिये और मिला लीजिये।

इसमें घी और 2-3 चम्मच दही मिलाये।

सभी मसालों, घी और तेल को अच्छे से मिला लीजिये। घी बेसन में अच्छे से मिल जाना चाहिए नहीं तो बेसन गट्टे टाइट/कड़क बनेंगे।

जब सब अच्छे से मिल जाए और गूंथने के लिए अगर पानी की जरूरत हो तो 1 – 1 चम्मच पानी डालकर आटे की तरह गूंथ लीजिये। इसे ज्यादा नरम या पतला नहीं लगाना है यह टाइट ही होना चाहिए।

अब इसे थोड़ी देर लगभग 5 मिनट ढककर रख दीजिये। 5 मिनट के बाद आप इसमें थोड़ा सरसो या कोई खाने का तेल मिलकर हल्का सा गूंथे। अब अपने हाथों में तेल लगाकर इसमें से बेसन लेकर बेलनाकार में बेले बना लीजिये। जब सभी बेले बन जाए तब इन्हे उबलते हुए पानी में डालकर पकने दीजिये।

ये लगभग 15 मिनट में पक जाएंगे।जब ये पकने लगेंगे तब बेले पानी के ऊपर आ जाएंगे और इनका रंग भी कुछ बदल जाएगा।
तब गैस बंद करके थोड़ी देर ठंडा होने दें और फिर इन्हे वीडियो में दिखाए तरीके से छोटे या बड़े पीस में काट लें। बेसन गट्टे निकालने के बाद इस पानी को फेंके नहीं। यह हम सब्जी में आगे काम में लेंगे।

अब हम मसाला बना लेते हैं।

  • एक बर्तन में दही डालकर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिये। ऐसा करने से जब हम मसाले में दही डालेंगे तो दही फटेगा नहीं।
  • तेल गर्म करने के लिए रख दीजिये।
  • तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, हींग डालकर जीरे के कड़कने या हल्का रंग बदलने के बाद इसमें बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च ड़ालकर प्याज के भूरे होने तक पकाइये।
  • जब प्याज पकने लगे तब इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट ड़ाल दीजिये।
  • जब प्याज भूरा होने लगे तब इसमें दही मिक्स जो हमने बनाया था वह मिला दीजिये और इसे पकने दें।
  • इसे बीच बीच में हिलाते रहे जिससे की यह बर्तन में न लगे।
  • जब मसाले के ऊपर तेल आ जाए तब यह पक जाता है।
  • अब इसमें मलाई मिला लीजिये और कसूरी मेथी ड़ाल कर थोड़ी देर पकने दें।
  • अब इसमें गट्टे मिला लीजिये और थोड़ी देर मसाले के साथ पकने दें।
  • 5 मिनट के बाद इसमें बेसन गट्टे का पानी जिसमे हमने गट्टे उबाले थे वह ड़ाल दीजिये। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से और पानी ड़ाल सकते हैं।
  • अब पानी को उबलने दें। जब पानी उबाल जाए और पक जाए तब इसमें गरम मसाला मिला दीजिये और हरा धनिया ड़ाल दीजिये।

राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी तैयार है। आप इसे गरमा गर्म चपाती या पूड़ी के साथ खाइये और मजा लीजिये।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आयी हो तो कृपया इसे शेयर कीजिये।

पढ़िए रेसिपी

कच्चे आम की लौंजी | कैरी की लौंजी | Kairi ki Launji | Raw Mango Launji recipe
सोया बीन की सब्जी | लोबिया की सब्जी | Black Eyed Peas
कच्चे केले की सब्जी | केले की सब्जी | Raw Banana Recipe
तोरई का भर्ता | तुरई का भर्ता | Ridge Gourd Recipe
सांभर मसाला पाउडर बनाने की विधि
पकोड़ा मसाला बनाने की विधि
चाट मसाला की रेसिपी
हरे भरे पुलाव रेसिपी
कच्ची हल्दी की चटनी
पत्ते प्याज और बेसन की सब्जी
चाय मसाला पाउडर बनाने की विधि

Follow Us
vlogboard@facebook  vlogboard@twitter  vlogboard@youtube  vlogboard@pinterest  vlogboard@instagram vlogboard

One Reply to “राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी | बेसन गट्टे कैसे बनाये | Rajasthani Besan Gatte Recipe”

Leave a Reply

Your email address will not be published.