soft rasgulle recipe in hindi

रसगुल्ले बनाने की रेसिपी टिप्स के साथ | How to make Spongy Rasgulla | How to make Rasgulla at home

रसगुल्ले बंगाल की फेमस मिठाई है। इसे वहा रोशोगुल्ला भी कहा जाता है। ये मिठाई खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और ये छेना से बनती है। इसे हम घर में बहुत ही आसानी से बना सकते है। नीचे दी गयी हमारी रेसिपी से आपके रसगुल्ले भी एकदम स्पंजी, सॉफ्ट और परफेक्ट बनेंगे।

रसगुल्ले बनाने की सामग्री

छेना के लिए
दूध – 1 लीटर
निम्बू / विनेगर -3 टी स्पून
पानी – 3 टी स्पून

चाशनी के लिए
पानी – 2 कप
शक्कर- 1 कप

मैदा का घोल
मैदा – 1 चम्मच
पानी – 2 – 3 चम्मच

रसगुल्ले बनाने की विधि

छेना की तैयारी

  • दूध में पहली उबाली आते ही गैस बंद करना है और निम्बू और पानी का मिक्सचर बनाकर किनारे से चारो तरफ दूध में डालना है।
  • वीडियो में दिखाए गए तरीके से पल्टे की मदद से किनारे से बीच में चलाते हुए मिक्सचर को दूध में मिक्स करना है।
  • दूध से छेना इक्कट्ठा होने पर उसमे पानी डाल दे।
  • छेना अच्छे से धोकर छलनी में कपडा लगाकर छान ले।
  • एक्स्ट्रा पानी दबाते हुए निकालकर 5 मिनट पोटली उसी तरह रख दे।

चाशनी की तैयारी

  • कढ़ाई में शक्कर और पानी डालकर गैस पर उबाले।
  • चाशनी जब चिपचिपी लगे और पतली भी रहे तब हमारी चाशनी तैयार है। हमे कोई तार की चाशनी नहीं चाहिए।

स्पंजी रसगुल्ले बनाने का तरीका

  • छेना को थाली में निकालकर अच्छे से हथेली की मदद से चिकना होने तक मले।
  • छेना से बिना क्रैक की बॉल्स बना कर तईयार कर ले।
  • चाशनी में लगातार उबाल आये तब एक-एक करके उसमे छेना की बॉल्स डाले।
  • 5 मिनट बाद मैदा का पतला घोल धार बनाकर कढ़ाई के बीच से डाले।
  • 15 मिनट तक रसगुल्ले ऐसे ही पकने दे।
  • 15 मिनट बाद गैस बंद करके 5 – 10 मिनट कढ़ाई में ही रसगुल्ले रहने दे।
  • एक बाउल में थोड़ी चाशनी लेकर उतना ही फ्रिज का ठंडा पानी मिला दे। इसमें रसगुल्ले डाल दे।
  • रसगुल्ले सर्व करने के लिए तैयार है।

परफेक्ट रसगुल्ले बनाने के लिए ध्यान रखने योग्य टिप्स और ट्रिक्स

  • छेना में खटास न आये इसके लिए उसे पानी से अच्छे से धोना है।
  • ये न ज्यादा गीला होना चाहिए न ज्यादा सूखा और अच्छे से चिकना हो जाना चाहिए।
  • छेना बॉल्स चाशनी में एक साथ नहीं डालनी है।
  • इन्हे पकाते समय उसमे लगातार उबाल आते रहना चाहिए।
  • पकाते समय चाशनी चिपचिपी और पतली बनी रेहनी चाहिए, चाशनी गाढ़ी लगने पर उसमे किनारे से गरम पानी थोड़ा-थोड़ा करके डाल सकते है।

रसगुल्ले अच्छे से पक जाने की पहचान

  • रसगुल्लों में लाइन्स या क्रैक्स दिखने लग जाये तो वो अच्छे से पक गए है।
  • रसगुल्लों को तोड़कर देखने पर उसमे बहुत सी जालियां नज़र आती है तो आपके रसगुल्ले एकदम परफेक्ट बने है।

मटर पनीर की सब्ज़ी|Matar Paneer recipe
कच्चे आम से बने खट्टे मीठे चावल
सूजी से बना हेल्दी नास्ता । सूजी के अप्पे
राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी | Rajasthani Besan Gatte Recipe
कैरी की लौंजी | Raw Mango Launji recipe
कच्चे केले की सब्जी | Raw Banana Recipe
तोरई का भर्ता | Ridge Gourd Recipe
चाट मसाला की रेसिपी
हरे भरे पुलाव रेसिपी
कच्ची हल्दी की चटनी
चाय मसाला पाउडर बनाने की विधि


Follow Us
vlogboard@facebook  vlogboard@twitter  vlogboard@youtube  vlogboard@pinterest  vlogboard@instagram 

Leave a Reply

Your email address will not be published.