लच्छा पराठा रेसिपी | Lachha Paratha Recipe

l

लच्छा पराठा उत्तर भारत (North India) में बहुत पसंद किया जाता है| इसे पनीर की सब्जी से खाने में बहुत स्वाद लगता है|पराठा बनाने की विधि|

इस पोस्ट में हम आपको लच्छा पराठा रेसिपी | Lachha Paratha Recipe बता रहे हैं|

सामग्री

लच्छा पराठा बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री चाहिए|

गेहू का आटा- 1.5 – 2 कप
मैदा. – 1/2 कप
तेल या घी – पराठे के लिए
गुनगुना पानी – आटा लगाने के लिए
नमक – स्वादानुसार

पराठा बनाने की विधि

आटा लगाए और लोईया बनाए

– 1.5 कप गेहू के आटे और 1/2 कप मैदा को तेल, नमक के साथ मिलाकर गरम पानी के साथ गूँध ले|
– आप चाहे तो थोड़ा गुनगुना दूध मिलकर आटा लगा सकते है| लेकिन दूध ३-४ टेबल्स्पून ही डालें|
– ध्यान रहे की आटा नरम लगा हो|
– आटे पर थोड़ा तेल लगाकर कपड़े से लगभग १/२ घंटे के लिए ढक दें|

रोटी बनाना

– आधे घंटे के बाद आटे की 3-4 लोइया बनाए|
– अब एक लोइ लेकर उसे चकले पर सूखे आटे के साथ गोल बेल ले|
– ध्यान रहे की रोटी जितनी पतली हो अच्छा है|
– अब रोटी की सतह पर हल्का तेल लगाए और सूखा आटा छिरके|

फोल्डिंग कर लच्छा बनाना

– रोटी के एक सिरे को लगभग 1/3 इंच उप्पर की तरफ फोल्ड करे फिर नीचे फोल्ड करें|
– प्रक्रिया दोहराए जब तक की पूरी रोटी फोल्ड ना हो जाए|
– अब रोटी को दोनो और से पकड़कर उप्पर की और उठाए और झूले की तरह झूलने दे जिससे आटा तोड़ा खीचकर लंबा हो जाए|
– इसे चकले पर रख कर गोल आकार में घूमकर रोल बना लें|
– रोल को हल्का सा हथेली के बीच रखकर दबाएँ और कुछ देर साइड में रख दें|
– जब तक बाकी लोइ लेकर उन्हें भी इसी प्रकार बना लें|

लच्छा पराठा – फाइनल स्टेप

– आटे के रोल को सूखे आटे के साथ बेलें और गोल रोटी बना लें|
– अब गरम तवे पर इसे पकाए| ध्यान रहे की तवा ना ज़्यादा ठंडा हो नही गरम|
– एक तरफ जब रोटी सिकने लगे तो उसे पलट दें|
– अब दोनों तरफ हल्का तेल या घी लगाकर इसे सेके जब तक दोनो तरफ सिक ना जाए|

लीजिए लच्छा पराठा तैयार है| इसे गरम गरम घी या मक्खन के साथ परोसिए|

आप भी इस रेसिपी को घर में बनाकर स्वाद लीजिए|

PLEASE SUBSCRIBE MY YOUTUBE CHANNEL.

Follow Us
vlogboard@facebook    vlogboard@twitter  vlogboard@youtube    vlogboard@pinterest    vlogboard@instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published.