suji ke shakkarpare kurkure by vlogboard

सूजी के शक्करपारे | Semolina Shakkarpare

त्यौहार पर सभी खाने के लिए तरह तरह के व्यंजन बनाते हैं। ऐसे ही व्यंजनों में से एक है शक्करपारे जो नमकीन भी बनाये जाते हैं। यह मैदे से बनते हैं पर हम इस रेसिपी में आपको बताने जा रहे हैं सूजी के शक्करपारे कैसे बनते है। यकीन मानिये सूजी के शक्करपारे बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरे बनते हैं और इनको बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगता।

आइये देखते हैं सूजी के शक्करपारे बनाने में क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाते कैसे हैं

कुरकुरे और स्वादिष्ट सूजी के शक्करपारे के लिए सामग्री

सूजी 300 ग्राम
शक्कर 200 ग्राम
घी/तेल मोयन के लिए – 70 – 80 ml
दूध सूजी गूंथने के लिए
पानी चासनी के लिए 50 – 60 ml
तलने के लिए तेल

कुरकुरे और स्वादिष्ट सूजी के शक्करपारे बनाने की विधि

  1. सबसे पहले सूजी में घी मिलाकर सूजी के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

2. अब उसमे थोड़ा थोड़ा दूध डालकर आटे की तरह गूँथ लीजिये। इसे कड़ा ही गूंथिये जैसे मैदे के शक्करपारे बनाते समय गूंथते है।

3. इसे 15 – 20 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये।

4. जब तक आप तेल को कड़ाई में गर्म करने के लिए रख दीजिये। तेल सरसों का या रिफाइंड या घी भी ले सकते हैं।

5. 15 – 20 मिनट के बाद वीडियो में बताये गए तरह से बेल लीजिये। इसे रोटी की तरह ही बेलना है पर थोड़ा मोटा जिससे तलने में ज्यादा समय न लगे।

6. अब इसे आप मन चाही आकार में काट लीजिये। हम यहाँ इन्हे चौकौर काट रहे हैं।

7. तेल गर्म होने पर इन्हे वीडियो में दिखाए गए तरीके से हल्का भूरा होने तक तल लीजिये।

8. गरमा गर्म सूजी के शक्करपारे तैयार हैं। रुकिए रुकिए अभी नहीं, अभी हमें इसमें चासनी मिलानी है।

चासनी ऐसे बनाये

  1. चासनी के लिए शक्कर में पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दीजिये।

2. कुछ देर में शक्कर घुलने लगेगी। जब तक 3-4 तार बनने नहीं लगे चासनी को गर्म होने दें।

3. अब इसमें शक्करपारे मिलाकर चासनी से अच्छी तरह मिला लीजिये।

4. शक्करपारों को चासनी से बाहर निकाल लीजिये और ठंडा होने के लिए रख दीजिये।

5. जैसे जैसे शक्करपारे ठन्डे होने लगेंगे उनपर शक्कर की परत बनने लगेगी।

सूजी के शक्करपारे तैयार हैं

बस सूजी के शक्करपारे तैयार हैं। अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन कुरकुरे और स्वादिष्ट सूजी के शक्करपारे का मजा लीजिये।

कमेंट लिखकर हमें जरूर बताये आपको यह रेसिपी कैसी लगी।

पढ़िए और स्वादिष्ट रेसिपी

सांभर मसाला पाउडर बनाने की विधि
पकोड़ा मसाला बनाने की विधि
चाट मसाला की रेसिपी
हरे भरे पुलाव रेसिपी
कच्ची हल्दी की चटनी
पत्ते प्याज और बेसन की सब्जी
चाय मसाला पाउडर बनाने की विधि
गुड की चाय बनाने की विधि
बैंगन भरता बनाने की विधि

Follow Us
vlogboard@facebook  vlogboard@twitter  vlogboard@youtube  vlogboard@pinterest  vlogboard@instagram vlogboard

Leave a Reply

Your email address will not be published.