नाग पौधा शुद्ध हवा के लिए | Snake Plant – Air Purifier and indoor plant

नाग पौधा शुद्ध हवा के लिए | Snake Plant For Clean Air

साइंटिफिक नाम:  संसेविएरीया त्रिफ़ससियता
Scientific Name:  Sansevieria trifasciata
Other Names:  Snake Plant, Mother-in-Law’s Tongue,  Viper’s Bowstring Hemp

शुद्ध हवा किताबो की बात हो गयी है| आजकल शुद्ध हवा मिलना बहुत ही मुश्किल हो गयी है| हर तरफ शोर और धुआँ ही धुआँ है| और इस बीच हम है जो जीए जा रहे है बिना किसी की परवाह किए|

हम सभी यह जानते है की शुद्ध हवा हम सभी के लिए और आने वाली पीडी के लिए बहुत ही ज़रूरी है लेकिन कोशिश बहुत ही कम लोग करते है|

हमें उन सभी का शुक्रिया करना चाहिए जो पेड़ पौधे लगाते हैं और हमें शुद्ध हवा लेने का मौका देते है| अगर यही पहल हम सभी करें तो यकीन मानिए हम सभी के लिए और आने वाली पीडी के लिए बहुत ही अच्छा उपहार होगा|

इस व्लोग के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे है ऐसे ही पौधे के बारे में जो हवा को शुद्ध करता है और घर के अंदर ही लगाया जा सकता है|

हम ये बता दें की पेड़ का कार्य पेड़ ही करेगा इसलिए पेड़ लगाना भी आवश्यक है|

नाग पौधा – शुद्ध हवा के लिए

नाग पौधे (स्नेक प्लांट) को आजकल घर के अंदर गमले में घर सजाने के लिए उपयोग किया जाता है|

नासा (NASA) ने शोध में पाया की इस पौधे में हवा को शुद्ध करने के गुण है| यह पौधा रात को कार्बन डाइयाक्साइड (carbon-dioxide – CO2) हटाता है| यह रात में CO2 को ऑक्सिजन (Oxygen) में बदलता है|

-यह आसानी से लगाया जा सकता है क्योंकि इसे बढ़ने के लिए सूर्य की ज़्यादा रोशनी नहीं चाहिए होती है|

-इसकी देखभाल करना भी आसान है क्योंकि यह कम पानी में भी लग जाता है|

-सर्दियों में इसे अगर महीने में एक या दो बार भी पानी दिया जाए तो भी यह सुखता नही है|

-यह ज़्यादा पानी डालने से गल भी जाता है|

-यह पौधा प्रदूषित हवा को शुद्ध करता है| इसे आप अपने बेडरूम में लगा सकते हैं जिससे आपको शुद्ध हवा मिलेगी|

-यह पौधा रात को ऑक्सिजन (Oxygen) छोड़ता है|

-नाग पौधा हवा से formaldehyde, benzene,  xylene, toluene, and trichloroethylene हटाकर हवा को शुद्ध करता है

तो देखा आपने छोटे से पौधे में कितने गुण है| आप भी यह पौधा अपने घर में लगाइए और शुद्ध हवा लीजिए| कोशिश करें की अगर आप घर के बाहर पेड़ लगा सके तो लगाइए| इससे हमारा वातावरण शुद्ध होगा और हम सभी को शुद्ध हवा भी मिलेगी|

स्वस्थ रहिये, खुश रहिये

आएँ हम सभी मिलकर अपने और आने वाली पीडी दोनो के लिए कुछ अच्छा करें| यह वातावरण हमें ईश्वर की और से नायाब उपहार है, इसका सदुपयोग करें|

हम आशा करते है की आपको यह व्लोग पसंद आएगा|
ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहिए vlogboard.com पर|

Visit Health and Know About topics for such vlogs.

आप हमें फॉलो भी कर सकते है
vlogboard@facebook    vlogboard@twitter  vlogboard@youtube    vlogboard@pinterest    vlogboard@instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published.