Site icon Vlogboard – Indian Recipes in Hindi | Simple and Delicious Recipes in Hindi

सत्तु के फायदे | सत्तु के लाभ | Sattu ke Fayde | Sattu Benefits

sattu benefits

आज इस विलोग में हम जानेगें सत्तु खाने के फायदे| गर्मी में पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है|
पसीना निकलना भी एक शारीरिक प्रक्रिया है जो शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करती है| क्योंकि गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ जाता है वो पसीने के निकलने से सही रहता है|

लेकिन इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसे ग्लूकोस, चीनी-नमक का पानी, या सादा पानी पीकर ठीक रखा जा सकता है|

इसका प्रयोग भी गर्मी से राहत पाने के लिए किया जाता है| आइये जानते हैं सत्तु के लाभ|

सत्तु क्या है?

सत्तु भुने हुए जौ या भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है लेकिन आजकल इसमे अन्य अनाज भी मिलाए जाते हैं जैसे गेहूं, खेसरी,, कुलथा, चावल आदि|

इन सबको भूनकर और पीसकर के सत्तु बनाया जाता है| क्योंकि सत्तु को भूनकर बनाया जाता है, यह बहुत ही पौष्टिक और शुध होता है और ज़्यादा समय तक बिना खराब हुए रखा जा सकता है|

आइये जानते हैं सत्तु के लाभ

  1. सत्तु में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे पाचन भी सही रहता है|

2. इसमे अलग अलग अनाजों के गुण होते है जो हमारे शरीर को फ़ायदा करते है और पौष्टिक तत्व प्रदान करते हैं|

3. सत्तु पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है जो की गर्मी में बहुत ही आवश्यक है|

4. सत्तु पीने या खाने से वजन नियंत्रित रहता है और मोटापा दूर होता है|

5. इसमे ग्लाईसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे यह मधुमेह के रोगियों के लिए भी फयदेमंद होता है|

6. जौ का सत्तु खाने या पीने से भुक भी बढ़ती है साथ ही थकान भी कम होती है|

7. बच्चो के लिए यह बहुत ही फ़ायदेमंद होता है| इसलिय बच्चो को गर्मी में यह अवश्य दें|

ध्यान रखने वाली बातें

-सत्तु को पतला ही पीना चाहिए| गाढ़ा सत्तु पचाने में मुश्किल होता है|

-खाना खाने के बाद सत्तु का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें|

-सत्तु का प्रयोग ज़्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए|

-इसको खाते समय या खाने के बाद पानी कम पीए या कुछ देर बाद पीए|

-सत्तु का सेवन सुबह या दोपहर में करें| रात में सत्तु नहीं खाना चाहिए|

हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट पसंद आएगी| अपनी सेहत का ध्यान रखिए और पढ़ते रहिए vlogboard.com|

मीठा सत्तु बनाने के लिए देखिए हमारा विलोग

पपीते के लाभ जानिए हमारे विलोग में|

आप हमें फॉलो कर सकते है|

facebook.com/vlogboard
twitter.com/myvlogboard
instagram.com/vlogboard
https://www.youtube.com/channel/UCfL6S93BV0i7IFE7FISHpKA

Exit mobile version