Site icon Vlogboard – Indian Recipes in Hindi | Simple and Delicious Recipes in Hindi

बैंगन भरता बनाने की विधि | बैंगन भर्ता रेसिपी

baingan bharta recipe - brinjal bharta recipe

baingan bharta recipe - brinjal bharta recipe

हम में से बहुत से ऐसे हैं जिन्हें बैंगन पसंद नहीं आता लेकिन बैंगन का भरता खाने में इतना स्वादिष्ट होता है की यह सब पसंद करते हैं|

आइए जानते है बैंगन का भरता (Baingan Bharta) कैसे बनाया जाता है| आप यह रेसिपी हमारे Youtube चॅनेल पर भी देख सकते हैं|

बैंगन भरता बनाने के लिए सामग्री

बैंगन बड़े साइज़ के
प्याज़ बारीक कटे हुए
टमाटर बारीक कटे हुए
हरी मिर्च
हरे मटर (बिना मटर के भी बना सकते हैं)
लहसुन बारीक कटे हुए
अदरक बारीक कटे हुए
हरा धनिया
जीरा
साबूत लाल मिर्च (1 या 2)
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी
धनिया पाउडर
तेल
नमक

बैंगन को भूनने का तरीका

साबूत बैंगन पर तेल लगाकर गॅस की आँच पर रखे| चूल्‍हे पर भी भून सकते हैं इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा|

बीच बीच में बैंगन को घुमाते रहें की वह जले नहीं और सभी तरफ से ठीक से सीक जाए| बैंगन की उपरी परत धीरे धीरे निकलने लगेगी|

ध्यान रहे की बैंगन अंदर तक ठीक से पक जाए|

जब बैंगन ठीक से भून जाए उसे आँच से हटा लें और उपरी परत निकाल कर अंदर का गुद्दा अलग कर लें|
इसे हाथ से मसल लें या चाकू से बारीक कर लें|

बैंगन भरता बनाने की विधि

  1. कड़ाई में तेल गर्म करें|
  2. तेल गर्म होने पर इसमे जीरा डालकर भुने|
  3. फिर उसमे लहसुन, अदरक और साबूत लाल मिर्च डालकर हल्का भूरा होने दें|
  4. जैसे ही लहसुन हल्का भूरा होने लगे उसमे प्याज़ और हरी मिर्च डालकर हल्का भूरा होने तक पकाए|
  5. इसमे कुछ हरा धनिया बारीक काटकर डाले|
  6. जैसे ही प्याज़ पकने लगे, इसमे मटर डाल दें और थोड़ी देर तक भूनने दें|
  7. 5 मिनिट के बाद इसमे मसाले डालकर पकने दें|
  8. 5 मिनिट के बाद इसमे टमाटर डाल कर मसाले को पकने दें|
  9. जब मसाला तेल छोड़ने लगें इसमें बैंगन मिक्स करें|
  10. लगभग इसे 8-10 मिनिट तक पकने दें और बीच बीच में भरता हिलाते रहे ताकि कड़ाई में लगे ना|

लीजिए बैंगन का भरता बनकर तैयार है| इसमे बारीक कटा हरा धनिया मिलकर गर्म गर्म खाने का मज़ा लीजिए|

हम आशा करते हैं की आपको यह रेसीपी पसंद आएगी और आप इसे एक बार ज़रूर बनाएँगे और अपने परिवार और दोस्तो के साथ यह रेसिपी शेयर करेंगे|

आपको यह रेसीपी कैसी लगी, आप हमें बता सकते है नीचे कॉमेंट्स लिख कर| आपका फीडबॅक हमें ओर अच्छी रेसीपी बनाने में मदद करता है|

पढ़िए और स्वादिष्ट रेसिपी

बेसन के लड्डू बनाने की विधि
राजस्थानी बेसन कढ़ी रेसिपी
पनीर बटर मसाला रेसिपी
कॉर्न चाट रेसिपी: कॉर्न चाट कैसे बनाए
सोया बड़ी – आलू सब्जी

Follow Us
         

Exit mobile version