Site icon Vlogboard – Indian Recipes in Hindi | Simple and Delicious Recipes in Hindi

बारिश में इन बातों का ध्यान रहे | Stay Healthy in Rainy Season

Precaution in Rainy Season

दोस्तों बारिश का मौसम चल रहा है और सभी इसका आनंद ले रहे हैं. कोई घूमने जा रहा है तो कोई घर में ही पकवान ख़ासकर पकोडे बना कर बारिश का आनंद ले रहे हैं.

यूँ तो बारिश का मौसम अच्छा होता है क्योंकि हमें बारिश में गर्मी से राहत मिलती है और हर जगह हरियाली ही हरियाली होती है|

लेकिन बारिश से सड़को पर गड्‍ढे हो जाते है, पानी की सही निकासी नहीं होने की वजह से पानी भर जाता है| जब भी आप बाहर जाए तो सड़क पर ध्यान से वाहन चलाए|

बारिश में सभी आनंदित हो जाते हैं लेकिन दोस्तों बारिश में हमें हमारी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए| जरासी लापरवाही हमारी सेहत खराब कर सकती है|

बारिश में सेहत ऐसे ठीक रखे

आइये हम जानते हैं की बारिश के मौसम में हम अपने आप को स्वस्थ कैसे रख सकते हैं|

छाता या रेनकोट ज़रूर लेकर जाए

जब भी आप बारिश में बाहर जाएँ तो छाता या रेनकोट ज़रूर लेकर जाए| बारिश में ज़्यादा भीगने से सर्दी, खाँसी, बुखार हो सकता है|

बाहर का खाना नहीं खाए

अगर आप खाने के शौकीन है तो बारिश के मौसम में अपना ध्यान रखिए| जब भी आपको बाहर का खाना खाने का मन हो तो कोशिश कीजिए की घर में कुछ अच्छा बनाकर खाया जाए|

बारिश के मौसम में अपने खाने का खास ख्याल रखिए इससे आप स्वस्थ रहेंगे|

सब्जी को धोना और हाथ धोना

सब्जी को धोकर ही पकाएँ और अपने हाथ को समय समय पर साबून से धोइये खास कर जब भी खाना खा रहे हो| इससे संक्रमण से बचा जा सकता है|

साफ पानी पीए

बारिश में पानी में बहुत जल्दी मच्छर और कीड़े आ जाते हैं इसलिए पानी को साफ जगह रखें और रोज बदलते रहे|

पत्तेदार सब्जी नहीं खाए

पत्तेदार सब्जी बारिश में नहीं खानी चाहिए क्योंकि इनमे कीड़े मच्छर आदि रहते हैं और अगर आप खाना चाहे तो इन्हें अच्छे से धोकर पानी में उबालकर पकाए|

बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह लें

अगर आप बीमार हो जाए तो डॉक्टर की सलाह के बिना दवा नही लें|

मच्छरों से बचे

मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें| आप मसकीटो रिपेलेंट या मसकीटो कोइल भी लगा सकते हैं|

मच्छरों से बचने के लिए शरीर को कपड़ो से ढके रहिए| हाफ स्लीव या हाफ पैंट पहनने की बजाए फुल स्लीव शर्ट और पैंट या पज़ामा ही पहने|

अपने आस पास सफाई रखें

हरियाली किसे पसंद नही है| लेकिन आपने देखा होगा की बारिश में जंगली पौधे भी उग जाते हैं जिसमे मच्छर और कीड़े रहते हैं| अपने आस पास ऐसे पौधों को समय समय पर सॉफ करते रहिए|

अपने आस पास कूड़ा कचरा नही होने दें| सफाई रखिए, क्योंकि कूड़े कचरे में मच्छर और कीड़े बहुत जल्दी होते हैं जिससे बीमारी हो सकती है|

हम आशा करते हैं की आपको यह जानकारी उपयोगी लगेगी| आप भी बारिश में अपनी सेहत का ध्यान रखिए और बारिश का आनंद लीजिए|

ऐसे ही व्लोग के लिए आप हमारा यौतूबे चॅनेल सबस्क्राइब करना ना भूले|

यह व्लोग देखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद| प्लीज़ इसे शेयर करे, लाइक करें, कॉमेंट करें|

खुश रहिए, स्वस्थ रहिए

Follow Us
       

Exit mobile version