Site icon Vlogboard – Indian Recipes in Hindi | Simple and Delicious Recipes in Hindi

टॉप 5 बॉलिवुड फ़िल्मे बच्चो के लिए | Top 5 Bollywood Movies for Kids

Top 5 Bollywood Movies for Kids

आज का हमारा विलोग है बॉलिवुड की कुछ फ़िल्मो (टॉप 5 बॉलिवुड फ़िल्मे बच्चो के लिए | Top 5 Bollywood Movies for Kids) के बारे में जिससे बच्चे – बड़े सभी ने कुछ ना कुछ सीखा है| बॉलिवुड में ऐसी बहुत सी फ़िल्मे आई है जो सभी को कुछ शिक्षा देती है| यह हम पर निर्भर करता है की हम कितना उनसे सीख पाते हैं|

तो आइये देखते हैं उन टॉप 5 बॉलिवुड फ़िल्मो के नाम

तारे ज़मीन पर (Taare Zameen Par)

शायद ही कोई होगा जिसने यह फिल्म नहीं देखी होगी और हम सभी का एक ही मत है की यह एक बेहतरीन फिल्म है|

इस फिल्म में बताया गया है की हमें बच्चो को समझना चाहिए और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए|

ज़रूरी नहीं है की अगर कोई बच्चा अपनी पड़ाई अच्छे से नही समझ पा रहा है तो उसमे कोई प्रतिभा नहीं है| हमें बच्चे के प्रतिभा और रचनात्मकता को समझना चाहिए और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए|

चक दे इंडिया (Chak De India)

यह फिल्म हॉकी खेल पर केंद्रित है पर उससे पहले यह फिल्म है एक टीचर (खेल शिक्षक) के अपने देश और अपने खेल प्रेम की|

इसमे बताया गया है की देश की आन और शान से उप्पर कुछ नहीं है| इस फिल्म में यह भी दिखाया गया है की कैसे खेल शिक्षक देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को एकजुट होकर खेलना सिखाता है और हॉकी के मॅच में जीत दिलाकर अपने देश और अपनी टीम का नाम बढ़ाता है|

इक़बाल (Iqbal)

क्रिकेट पर बनी यह फिल्म एक बार ज़रूर देखनी चाहिये| इस फिल्म में बताया गया है कैसे अपने सपनो को साकार किया जाता है और कोई भी ऐसी शारीरिक विकलांगता नही है जो सपनो को पाने से हमें रोक सके|

इस फिल्म में किरदार गूंगा-बेहरा होने के बावजूद कैसे क्रिकेट टीम मे शामिल होने के सपने को पूरा करता है और कैसे राह में आने वाली बाधाओं को पार करता है यह बताया है|

हेलो (Halo – 1996)

यह फिल्म एक बच्चे के बारे में है जो अपने खोए हुए पप्पी (Dogs baby) को मुंबई की गलियों में तलाश कर रही है| इस दौरान उसे किस तरह के लोगों से मिलना पढ़ा और कैसे उनका सामना किया यह बताया गया है|

इस फिल्म को देखकर बच्चे यह सीख पाते है की कैसे अनजान लोगों का सामने करें|

बम बम बोले (Bumm Bumm Bole)

कहते है ना Sharing is Caring बस इस फिल्म में यही बताया गया है| कैसे एक ही जूते की जोड़ी को दोनो भाई बहन स्कूल जाते समय शेयर करते हैं क्योंकि वह बहुत ग़रीब है और दूसरे जूते की जोड़ी नही खरीद सकते|

इसमे दिखाया गया है की कैसे हमें अपने भाई बहन के साथ मिलकर रहना चाहिए और उनके साथ चीज़े शेयर करनी चाहिये|

हम आशा करते हैं की आपको और बच्चों को यह फिल्में पसंद आएगी और इनसे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेंगे|

ऐसे ही और विलोग के लिए पढ़ते रहिए हमारा vlogboard| Sunday Fun Activity पर हमारा विलोग ज़रूर देखिए

हमारा YouTube Channel सबस्क्राइब (subscribe) करना नहीं भूले|

Follow Us
             

Exit mobile version