Site icon Vlogboard – Indian Recipes in Hindi | Simple and Delicious Recipes in Hindi

जीवन के मूल्य को कम ना करें – एक प्रेरणात्मक कहानी

moral values of life motivational story

यह व्लोग एक प्रेरक और प्रेरणादायक कहानी है जो हमें हमारे जीवन के मूल्य और हमारे मान सम्मान को बनाए रखने की प्रेरणा देती हैं|

जीवन के मूल्य को कम ना करें – Don’t Loose Your Values

एक वक्ता ने प्रेरणादायक सेमिनार में बहुत से लोगों को अपने जीवन के मूल्यों को समझाने के लिए इक्कठा किया और उन सभी से एक प्रश्न पूछा|

उन्होने सभी को एक 100 का नोट दिखाया और पूछा की यह किस किस को चाहिए?

और देखते ही देखते सभी ने बड़े उत्साह से अपना हाथ उप्पर कर लिया|

फिर उन्होने 100 के नोट को अपने हाथों से मसला और उसे मिट्टी में गंदा करके सभी को दिखाया और पूछा की अब यह किस किस को चाहिए?

और अचम्भे की बात देखने को मिली|

फिर से सभी ने बड़े उत्साह से अपना हाथ उप्पर कर लिया था|

जीवन का अनमोल पाठ

तब उन्होने सभी को कहा आज तुम सभी ने अपने जीवन का बहुत ही अनमोल पाठ सीख लिया है|

सभी सोच में पढ़ गये|

उन्होने सभी को समझाते हुए कहा की मैने तुम्हें 100 का नया नोट दिखाया, तब तुम सभी उसे लेना चाहते थे|

और जब मैने उसे मसला, मिट्टी में गंदा किया, तब भी तुम सभी उसे लेना चाहते हो|

हर स्थिति में मूल्य कम नहीं करना

इसका मतलब यह है की चाहे कैसी भी दशा इस 100 के नोट की हो जाए तब भी तुम सभी इसे लेना चाहोगे|

ऐसा इसलिए की हर स्तिथि में इस 100 के नोट की कीमत 100 ही है| अलग अलग स्थिति में भी इसकी कीमत में कोई बदलाव नही आया|

दोस्तों यही बात हमारे जीवन में भी लागू होती है|

जीवन की सीख

जीवन में बहुत सी परिस्थितियाँ हमारे सामने आती है जो हमें झकझोरती है, परेशान करती है, गंदी स्थितियों से भी हमें गुज़रना पढ़ता है| कई बार हमें ग़लत फ़ैसलें भी लेने पढ़ते हैं| हम असहाय और बेकार महसूस करते हैं|

लेकिन दोस्तों हमारे साथ कुछ भी हो, कैसी भी परिस्थितियाँ आए हमें हमारे जीवन मूल्य को कम नही करना चाहिए|

हमें हमारे जीवन के मूल्यों को सदा ही उँचा रखना है…. यही जीवन है|

आप सभी विशेष है और कैसी भी स्तिथियों का सामना कर सकते हो| बस यही याद रखिए|

हम आशा करते हैं की आप सभी अपने जीवन में हर स्थितियों का सामना करके आगे बढ़ेंगे और अपने जीवन को मूल्यवान बनाएँगे|

आपको यह व्लोग पसंद आएगा हम यही आशा करते हैं|.

इस व्लोग को आप अपने परिवार और साथियों के साथ शेयर करें और उन्हे भी जीवन के मूल्यों के बारे में बताए|

हमारा YouTube चॅनेल सबस्क्राइब (subscribe) करना ना भूलें| हम आपके लिए लाते रहेंगे और भी रोचक और प्रेरणात्मक कहानियाँ|

अपना ध्यान रखिए, सुरक्षित रहिए

Follow Us
    

Exit mobile version