Site icon Vlogboard – Indian Recipes in Hindi | Simple and Delicious Recipes in Hindi

चक्र फूल के स्वास्थ्य लाभ | Benefits of Star Anise Spice

chakra phool ke swaasthya laabh

मसालों का भारतीय रसोई में एक ख़ास स्थान है और हम सभी जानते हैं की हमारे खाने का स्वाद मसालों के बिना नहीं आता| मसालों का स्वाद भी ऐसा की ज़ुबान के साथ दिल और दिमाग़ में भी बस जाए|

हम सभी मसालों का उपयोग अलग अलग तरह से करते हैं कुछ अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तो कुछ बीमारी में इलाज करने के लिए| ये तो हम सभी मानते हैं की मसाले जो खाने का स्वाद बढ़ते हैं वो स्वास्थ लाभ भी पहुँचाते हैं|

तो आइये देखते हैं ऐसे ही एक मसाले के फ़ायदे जो दिखने में तो आकर्षक है ही साथ ही गुणों का ख़ज़ाना है|

हम बताने जा रहें हैं आपको चक्र फूल के स्वास्थ्य लाभ के बारे में|

खाने में इसका इस्तेमाल सब्जियों में तो किया जाता ही है साथ ही यह पुलाव और बिरयानी में भी डाला जाता है जिससे उनका स्वाद बढ़ जाता है|

पाचन क्रिया दुरुस्त करने में

चक्र फूल पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है| यह बच्चो और बड़े दोनो को लिए फ़ायदेमंद होता है| यह पाचन, पेट फूलने, उल्टी व पेट की सूजन को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|

एंटीसेप्टिक फ़ायदे

चक्र फूल में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह घाव और चोट के दर्द को ठीक करने के काम आता है|

बॅक्टीरिया को दूर करता है

इसका इस्तेमाल बॅक्टीरिया से जुड़ी बीमारियों जैसे अस्थमा, खांसी को ठीक करने के लिए भी किया जाता है| इसकी चाय पीने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है|

दर्द निवारक की तरह इस्तेमाल

सोने से पहले चक्र फूल को दूध में मिलकर पीने से अच्छी नींद आती है क्योंकि इसमें शारीरिक दर्द को दूर करने की क्षमता होती है|

जोड़ो के दर्द को ठीक करता है

चक्र फूल का तेल या चक्र फूल के पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलकर मालिश करने से जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है|

इंफेक्शन ठीक करने में

चक्र फूल में एंटीफंगल गुण होते है इसलिए यह त्वचा के इंफेक्शन को ठीक करने में भी इस्तेमाल किया जाता है|

एंटीवायरल गुण

इसमे एंटीवायरल गुण होते हैं जिससे यह बुखार या फ़्लू को ठीक करने में भी इस्तेमाल किया जाता है|

चक्र फूल के फ़ायदे सभी के लिए अलग अलग हो सकते हैं इसलिए हम आपसे विनती करते हैं की इसका उपयोग स्वास्थ के लिए करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें|

हम आपके अच्छे स्वास्थ की कामना करते हैं और यही चाहते है की आप सभी स्वस्थ रहें और खुश रहें|

हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट फ़ायदेमंद लगेगी| अगर आपके कुछ सुझाव हैं तो नीचे कॉमेंट्स में लिखे| यह हमें और अच्छा लिखने में मदद करेंगे|

बारिश में इन बातों का ध्यान रहे | Stay Healthy in Rainy Season
अजवाइन के फ़ायदे और नुकसान | carom seeds benefits
सत्तु के फायदे | सत्तु के लाभ | Sattu ke Fayde | Sattu Benefits
Benefits of Giloy in Hindi | गिलोय के लाभ
हल्दी के लाभ | Benefits of Turmeric

Follow Us
         

Exit mobile version