Site icon Vlogboard – Indian Recipes in Hindi | Simple and Delicious Recipes in Hindi

गुड खाने के फ़ायदे और नुकसान | Jaggery Benefits & Side Effects

gud ke fayde nuksaan - jaggery benefits

सर्दियों में पसंद की जाने वाले खाध पदार्थो में गुड का अहम स्थान है| सर्दियों में इसे मक्‍के की रोटी के साथ खाने के स्वाद ही अलग होता है|

स्वाद में मीठा और गुणों से भरपूर गुड गन्ने से बनाया जाता है| गन्ने का रस हम सभी को पसंद है और गर्मियों में यह पेय के रूप में सभी को बहुत पसंद आता है|

गन्ने के रस को कड़ाई में पकाया जाता है और जमने पर गुड बन जाता है| गुड चीनी का सुध रूप होता है क्योंकि इसे गन्ने के रस से बनाया जाता है बिना किसी मिलावट के| इसलिए  यह अपना मूल गुण नहीं खोता|

यह और बात है की आजकल शुध गुड मिलना मुश्किल होता है|

यह लोह का स्त्रोत है और इसका उपयोग शरीर में लोह की कमी को पूरा करने में किया जा सकता है|

आयुर्वेद में भी गुड के उपयोग को फ़ायदेमंद बताया गया है| यह फेफड़ो में जमी गंदगी को सॉफ करता है| गुड में बहुत से औषधीय गुण होते हैं, आइये जानते है गुड के गुणों को|

गुड के गुण | Jaggery Benefits

गुड की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका उपयोग खाने के बाद सर्दियों में ज़्यादा होता है| इसको पानी में मिलाकर लिया जाए तो यह शरीर में गर्म नही करता|

खून की कमी को दूर करता है

जैसा की हमने उपर बताया की गुड लोह का अच्छा स्त्रोत होता है इसलिए यह शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है|

गुड खून को सॉफ भी रखता है और यह गले और फेफड़े के इनफॅक्षन को ठीक करने में सहायक होता है|

पाचन समस्या को दूर करता है

खाना खाने के बाद गुड खाने से खाना अच्छे से पचता है और गॅस की तकलीफ़ में आराम मिलता है|

गॅस की समस्या को दूर करने के लिए गुड का सेवन हरड़ के साथ किया जाना चाहिए|

गुड को अजवाइन के साथ खाने से पाचन दुरुस्त रहता है|

सर्दी में फ़ायदेमंद

सर्दियों में कफ खाँसी की समस्या आम बात है| गुड के नियमित सेवाने से कफ खाँसी में आराम मिलता है|
गुड का काढ़ा बनाकर या गुड की चाय बनाकर इसका उपयोग किया जा सकता है|

शरीर में उर्जा देता है

गुड को दूध या पानी में मिलाकर पीने से शरीर में थकान दूर होती है और उर्जा मिलती है|

सास की समस्या को दूर करता है

गुड फेफड़ो और गले में जमी गंदगी सॉफ करता है इसलिए यह धूल और मिट्टी से हुई सास की समस्या में फ़ायदा करता है| अगर आपको ऐसी समस्या है तो गुड का नियमित सेवन फ़ायदा करेगा|

गठिया के रोग को ठीक करता है

गुड का काढ़ा अदरक के रस के साथ बनाकर पीने से गठिया के रोग में आराम मिलता है|

त्वचा सॉफ करता है

गुड के सेवन से त्वचा के हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलते है जिससे त्वचा सॉफ रहती है

हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक

गुड में कैल्सीयम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में फ़ायदा करता है| इसका नियमित सेवन शरीर में फ़ायदा करता है|
जैसा की हमने बताया की गुड की तासीर गर्म होती है इसका सेवन नियमित मात्रा में ही करना चाहिए|

ब्लड प्रेशर में फ़ायदा करता है

गुड के नियमित सेवन से उच्च रक्तचाप में फ़ायदा करता है|

गुड के नुकसान | Jaggery Side Effects

  1. गुड की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन गर्मी में नुकसान पहुचाता है| इसलिए इसका कम मात्रा में सेवन करें|
  2. गर्मी में इसका सेवन पानी में मिलाकर किया जा सकता है जिससे इसकी तासीर ठंडी रहती है|
  3. यह शरीर की सूजन को बढ़ा सकता है इसलिए अगर शरीर में कहीं सूजन है तो गुड का सेवन ना करें|
  4. यह रक्तचाप को ठीक करता है लेकिन आपको साथ में मधुमेह की शिकायत भी है तो गुड का सेवन ना करें|

गुड के फ़ायदे सभी के लिए अलग अलग हो सकते हैं इसलिए हम आपसे विनती करते हैं की इसका उपयोग स्वास्थ के लिए करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें|

हम आपके अच्छे स्वास्थ की कामना करते हैं और यही चाहते है की आप सभी स्वस्थ रहें और खुश रहें|

हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट फ़ायदेमंद लगेगी| अगर आपके कुछ सुझाव हैं तो नीचे कॉमेंट्स में लिखे| यह हमें और अच्छा लिखने में मदद करेंगे|

और पढ़े
मेथी दाना के फ़ायदे और नुकसान
चक्र फूल के स्वास्थ्य लाभ
अजवाइन के फ़ायदे और नुकसान
सत्तु के फायदे | सत्तु के लाभ
एलोवेरा के फायदे

Follow Us
         

Exit mobile version