Site icon Vlogboard – Indian Recipes in Hindi | Simple and Delicious Recipes in Hindi

गुड की चाय बनाने की विधि | Jaggery Tea Recipe

Gud Ki Chai Recipe - Jaggery Tea Recipe - by vlogboard

सर्दियों के मौसम में चाय पीने का मज़ा ही कुछ और होता है और अगर चाय गुड की हो तो सेहत और स्वाद दोनो का आनंद लिया जा सकता है| गुड की चाय पीने के बहुत से फ़ायदे होते हैं जैसे गुड की तासीर गर्म होती है इसलिए गुड की चाय सर्दी में पीने से शरीर में गर्माहट रहती है साथ ही सर्दी-जुकाम में फ़ायदा होता है|

तो आइये जानते है गुड की चाय कैसे बनती है| गुड की चाय बनाने में खास बात जो ध्यान रखनी होती है वह है इसका इस्तेमाल चाय बनाते समय कब और कैसे करें| इस रेसिपी में हम आपको बताएँगे गुड की चाय बनाने का तरीका की दूध फटे नहीं|

गुड की चाय बनाने के लिए सामग्री

पानी / Water       2 कप
दूध / Milk         1.5 कप
गुड / Jaggery
चाय पत्ती / Tea
इलायची / Cardamom
सौंफ / Fennel Seeds (Optional)

गुड की चाय बनाने का तरीका

  1. चाय के बर्तन में पानी डालकर गर्म करें|
  2. उसमे इलायची और सौंफ कूट कर / पीसकर डाल दें|
  3. जैसे ही पानी उबलने लगे उसमे चाय पत्ती डालें|
  4. जब चाय पत्ती अच्छे से उबल जाए और पानी में चाय का रंग अच्छे से आ जाए तब उसमे दूध डाले और उबलने दें|
  5. चाय उबल जाए तो उसे गॅस से नीचे रख दें|

ख़ास बात

गुड चाय में ना डाले इससे दूध फॅट सकता है और चाय खराब हो सकती है|

गुड ऐसा लें जिसमे सल्फर की मात्रा कम हो| आजकल जो सफेद / पीला गुड जो बाजार में मिलता है उसमे सल्फर की मात्रा ज़्यादा होती है जो चाय खराब कर सकता है|

काला या गहरा लाल / भूरा गुड मिल जाए तो वा बहुत ही बढ़िया होता हा क्योंकि वह गन्ने के रस से बना हुआ होता है और उसमे कोई केमिकल प्रोसेसिंग नहीं होती|

गुड की चाय के लिए ऐसा करें

  1. जिस बर्तन में आप चाय छानेंगे उसमे पहले से ही गुड बारीक तोड़कर रख लें|
  2. फिर उस बर्तन में चाय को छाने|
  3. चाय छानने के बाद चम्मच से गुड को चाय में मिला लें|

लीजिए गरमा गरम चाय तैयार है|

1 और तरीका यह भी है

  1. आप दूध को गरम करके अलग रख लें और चाय में दूध ना डाल कर, गुड डाल लें|
  2. जब चाय और गुड उबाल जाए इसे अलग बर्तन में रखे दूध में मिला लें|

हम आशा करते हैं की आपको यह रेसीपी पसंद आएगी और आप इसे एक बार ज़रूर बनाएँगे और अपने परिवार और दोस्तो के साथ यह रेसिपी शेयर करेंगे|

आपको यह रेसीपी कैसी लगी, आप हमें बता सकते है नीचे कॉमेंट्स लिख कर| आपका फीडबॅक हमें ओर अच्छी रेसीपी बनाने में मदद करता है|

पढ़िए और स्वादिष्ट रेसिपी

बैंगन भरता बनाने की विधि | बैंगन भर्ता रेसिपी
फ्राइड राइस बनाने की विधि | Fried Rice Recipe in Hindi
गुड खाने के फ़ायदे और नुकसान | Jaggery Benefits & Side Effects
बेसन के लड्डू बनाने की विधि | Besan Ladoo Recipe
राजस्थानी बेसन कढ़ी रेसिपी | Rajasthani Besan Curry Recipe
Chocolate Coconut Rolls Recipe | स्वादिष्ट चॉकलेट नारियल रोल रेसिपी
पनीर बटर मसाला रेसिपी
कॉर्न चाट रेसिपी: कॉर्न चाट कैसे बनाए | Corn Chaat Recipe

 

Follow Us
         

Exit mobile version