सुबह की सैर के 5 फायदे | 5 Benefits of Morning Walk in hindi

सुबह की सैर के फायदे | Morning Walk Benefits in hindi

अगर आप एक ही जगह बैठकर काम करते हैं तो यह पोस्ट आप ज़रूर पढ़े | सुबह की सैर स्वास्थ के लिए फ़ायदेमंद होती है यह हम सभी जानते हैं| लेकिन आजकल जिस तरह हम अपनी दिनचर्या रखते हैं, सुबह जल्दी उठना मुश्किल हो जाता है| सुबह की ताजी हवा में सैर करने के बहुत स्वास्थ लाभ होते हैं|

सुबह जल्दी उठने से हमें ज़्यादा समय मिलता है अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने के लिए और साथ ही हम 30 मिनिट से 1 घंटे सैर करके अपने स्वास्थ को अच्छा रख सकते है|

सुबह की सैर के 5 फायदे

वजन कम होता है

रोज 2-3 kilometer पैदल चलने या दौड़ने से वजन को कम किया जा सकता है|

दिनभर ताज़गी रहती है

सुबह जल्दी उठने से हमें लगता है की दिनभर नींद आएगी, लेकिन यकीन मानिए अगर हम सुबह जल्दी उठकर सैर करते हैं तो दिनभर ताज़गी और स्फूर्ति बनी रहती है| साथ ही हमारा दिमाग़ active रहता है|

दिमाग़ को रखे active और स्ट्रेस कम करे

सुबह की सैर हमारे दिमाग़ को तरो ताज़ा बनाने मैं मदद करती है और इससे हम दिनभर स्फूर्ति महसूस करते हैं| सुबह की सैर से स्ट्रेस भी कम होता है|

हमारी याददस्त भी अच्छी होती है|

(Heart) दिल के लिए फ़ायदेमंद

सुबह की सैर हमारे शरीर से cholestrol कम करती है साथ ही ब्लड प्रेशर नॉर्मल होता है जिससे दिल से संबंधित बीमारी होने के चान्स कम हो जाते है|

(Diabetes) मधुमेह को कम होती है

सुबह जल्दी उठकर सैर करने से शुगर कंट्रोल रहता है और मधुमेह जैसे बीमारी नही होती| जिसे मधुमेह है और वो सुबह की सैर नियमित करें तो शुगर लेवेल कंट्रोल होता है और मधुमेह कम हो जाता है|

सुबह की सैर को अच्छा बनाने के लिए कुछ बातों को ध्यान रखें

१. वातावरण – सैर का फ़ायदा लेना है तो ज़रूरी है की वातावरण शांत और ताज़गी देने वाला हो| वहाँ प्रदूषण नहीं होना चाहिए|

२. गति – सैर करते वक्ता गति का ध्यान रहे, ना ज़्यादा तेज नाही ज़्यादा धीरे|

३. सैर का समय और नियमितता – यह सुनिस्चित करें की आप रोज समय पर ही सैर के लिए जाए| इससे आपमें अनुशाशन रहेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी|

४. तनाव नहीं होना चाहिए – जब आप सैर के लिए जाए तो दिमाग़ मैं किसी तरह का स्ट्रेस या तनाव नहीं होना चाहिए|

५. गहरी साँस – सैर करते वक्त धीरे धीरे गहरी साँस लेते रहिए|

हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट (सुबह की सैर के 5 फायदे) फ़ायदेमंद लगेगी और आप भी सुबह की सैर करना शुरू करेंगे| आप इसे अपने परिवार के साथ भी साझा करें और उन्हे भी सुबह की सैर के फायदे बताए|

अगर आपके कुछ सुझाव हैं तो नीचे कॉमेंट्स मैं लिखे| यह हमें और अच्छा लिखने मैं मदद करेंगे|

Please subscribe my youtube channel. Like and Share video – सुबह की सैर के 5 फायदे.

Visit Us
vlogboard.com

Follow Us
vlogboard@facebook    vlogboard@twitter  vlogboard@youtube    vlogboard@pinterest    vlogboard@instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published.