अजवाइन के फ़ायदे और नुकसान | carom seeds benefits

हम सभी अजवाइन (Carom Seeds) को मसाले के रूप में प्रयोग करते हैं| अजवाइन सब्जी का स्वाद बढ़ाती है साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी है| यह शरीर से जुड़ी कई बीमारी को ठीक करती है ख़ासकर पेट| अजवाइन का आयुर्वेद में भी औषधि के रूप में बहुत उपयोग होता है|

आइये इस विलोग में हम जानते है अजवाइन के फ़ायदे और नुकसान | carom seeds benefits के बारे में|

अजवाइन (Carom Seeds) के स्वास्थ लाभ

पाचन दुरुस्त रहता है

अजवाइन का सेवन करने से पाचन (digestion) दुरुस्त रहता है| इसे हम नियमित आटे में मिलकर रोटियाँ बना सकते है या सब्जी में भी डालकर खा सकते हैं|

इसके सेवन से कब्ज (constipation) भी दूर होता है| १ चम्मच अजवाइन में नमक मिलाकर पानी के साथ लें, कब्ज में फ़ायदा मिलेगा|

ख़ासी में फ़ायदेमंद

अजवाइन (carom seeds) को अदरक के रस में मिलाकर सेवन किया जाए तो ख़ासी में आराम मिलता है|

एक चुटकी काला नमक अजवाइन के पानी में मिलाकर पीने से भी ख़ासी में आराम मिलता है|

जोड़ो के दर्द (Arthritis / गठिया) में आराम मिलता है

अजवाइन का लेप दर्द की जगह लगाने से जोड़ो के दर्द (गठिया) में आराम मिलता है|

मोटापा कम होता है

इसके नियमित सेवन से मोटापा कम किया जा सकता है| अजवाइन पाचन ठीक करती है जिससे शरीर का फेट कम होता है और मोटापे में कमी आती है|

अजवाइन का पानी

शरीर के लिए लाभदायक

अजवाइन का पानी रोज सुबह खाली पेट पीया जाए तो शरीर को लाभ मिलता है| इसके लिए आप अजवाइन को रात को पानी में भिगोकर रख सकते है और सुबह उसके पानी का सेवन कर सकते है|

मुहं और दाँत के लिए फ़ायदेमंद

अजवाइन के पानी का सेवन नियमित करने से मुहँ में बदबू आना और दाँत से जुड़े रोग दूर होते हैं|

सिर दर्द में फ़ायदा होता है

अजवाइन का पानी पीने से सिर दर्द में आराम मिलता है|

कुछ ओर अजवाइन (Carom Seeds) के फ़ायदे

  1. अगर आपको दाद-खुजली हो या कहीं जल गया हो तो अजवाइन के लेप लगाए| इससे आराम मिलेगा|
  2. इसका नियमित सेवन करने से मधुमेह में भी फ़ायदा होता है|
  3. अजवाइन और काला नमक समान मात्रा में मिलाकर गुनगुने पानी से लेने से पेट के कीड़े दूर होते हैं|
  4. इसके तेल की कुछ बूंदे कान में डालने से कान के दर्द में आराम मिलता है|

अजवाइन (carom seeds) के बहुत से स्वास्थ लाभ हैं जिनमे से हमने कुछ अभी देखें| लेकिन इसको खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं अगर कुछ बातों का ध्यान रखा नही जाए| आइये देखते है इसके नुकसान क्या है|

अजवाइन के नुकसान

  1. इसको ज़्यादा मात्रा में लेने से मुहँ के छाले, पेट में जलन हो सकती है| इसलिए इसका उपयोग 1 दिन में 8 से 10  ग्राम से ज़्यादा नहीं करना चाहिए|
  2. अगर आप पहले से पेट से जुड़ी किसी समस्या का इलाज करा रहे हैं या दवाई ले रहे हैं, तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए|
  3. बताई गयी मात्रा से अधिक अजवाइन का सेवन करने से असिडिटी बढ़ जाती है|

हम आशा करते है की आपको यह विलोग पसंद आएगा|

यह विलोग आपको अजवाइन के फ़ायदे और नुकसान बताने के लिए है| पर हम आपको यह भी बताना चाहते है की इसके फ़ायदे और नुकसान सभी के लिए अलग अलग हो सकते है|

इसलिए हमारा आपसे निवेदन है की ऐसा प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें|

हम आपके अच्छे स्वास्थ की कामना करते है|

स्वस्थ रहिए खुश रहिए

हल्दी के स्वास्थ लाभ जानने के लिए पढ़िए हमारा विलोग हल्दी के फ़ायदे

आप हमारा YouTube चॅनेल भी सबस्क्राइब (Subscribe) कर सकते हैं और हमें फॉलो भी कर सकते है|

For more information, Please visit Health topics on VLOGBOARD.COM

Follow Us

facebook.com/vlogboard
twitter.com/myvlogboard
instagram.com/vlogboard
https://www.youtube.com/channel/UCfL6S93BV0i7IFE7FISHpKA

Leave a Reply

Your email address will not be published.