kitchen tips vlogboard

10 रसोई की टिप्स बनाए काम आसान | Kitchen Tips | 10 रसोई की टिप्स

Kitchen Tips | 10 रसोई की टिप्स

1. प्याज़ काटने पर आंसू आना आम बात है| अगर आप प्याज़ के 2 टुकड़े करके कुछ देर पानी में रख दें तो काटने पर आंसू नही आएँगे|

2. आलू और प्याज़ को साथ में रखने से आलू जल्दी खराब हो जाते है|

3. अगर सब्जी में नमक ज़्यादा हो जाए तो उसमे छोटी छोटी आटे की गोलियाँ बनाकर उबाले और फिर उन्हे बाहर निकाल लें| सब्जी का नमक कम हो जाएगा|

या फिर इसमे आप आलू उबालकर 5-10 मिनिट के लिए रख दें और फिर आलू निकाल लें| इससे भी नमक कम हो जाएगा|

4. डस्टबिन में कचरे की बदबू रोकने के लिए उसमें पहले थोड़ा बेकिंग पाउडर डाल दें| इससे कचरे की बदबू नहीं आएगी|

5. पनीर को कुछ देर गरम पानी में रखें और फिर इसे सब्जी में इस्तेमाल करें| पनीर सॉफ्ट / नरम रहेंगे|

6. कई बार आपने देखा होगा की चावल बनाते समय वो चिपक जाते हैं और खिले खिले नहीं बनते| इसके लिए अगर आप उसमे 1/2 नींबू रस मिला दें तो चावल खिले रहेंगे|

7. साबूत दाल को जल्दी पकाने के लिए उसमें कुछ सुपारी के टुकड़े डाल दें| दाल जल्दी पकेगी|

8. चीनी के डब्बे में कुछ लौंग रखने से उसमे चीटीं नहीं आएगी|

9. बारिश के मौसम में नमक में नमी आ जाती है| नमक की डब्बी में अख़बार का टुकड़ा रखने से नमी सोख लेता है और नमक सूखा रहता है|

10. आटे में गुनगुना दूध मिलाकर गुंधने से चपाती नरम बनती है|

हम आशा करते है की आपको यह टिप्स पसंद आयेगी और आप इनका इस्तेमाल अपनी रसोई में ज़रूर करेंगी|
ऐसी ही ओर जानकारी के लिए पढ़ते रहिए vlogboard.com

Follow Us
vlogboard@facebook    vlogboard@twitter  vlogboard@youtube    vlogboard@pinterest    vlogboard@instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published.