rajasthani besan curry recipe

राजस्थानी बेसन कढ़ी रेसिपी | Rajasthani Besan Curry Recipe

कभी कभी ऐसा होता है की हमें समझ ही नहीं आता की खाने में सब्जी क्या बनाई जाए| ऐसा इसलिए भी होता है की हम सब्जी खाते खाते बोर हो जाते हैं और हमें कुछ अलग स्वाद चाहिए होता है|

ऐसे में कढ़ी बनाने का विचार भी आता है| कढ़ी बनाने में जितनी आसान होती है उससे कहीं ज़्यादा खाने में स्वादिष्ट होती है|

राजस्थानी बेसन कढ़ी रेसिपी | Rajasthani Besan Curry Recipe

कढ़ी के घोल के लिए सामग्री

-दही
-बारीक बेसन
-हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट
-कढ़ी पत्ता
-नमक

तड़के / छौंक के लिए सामग्री

-कढ़ी पत्ते
-राई
-दाना मेथी
-हींग
-तेल

इच्छा हो तो आलू भी डाल सकते हैं|

कढ़ी का घोल बनाने की विधि

-बेसन में दही डालकर मिलाए| ध्यान रहे की बेसन अच्छी तरह घुल जाना चाहिए|
-घोल में हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट और नमक मिलाए|
-साथ में कढ़ी पत्ते भी डाल सकते हैं|
-इन सभी को ठीक से मिलकर साइड में रख दें|

कढ़ी बनाने की विधि

-कढ़ाई मे तेल गरम करें|
-तेल गरम होने पर राई, दाना मेथी डाल कर तड़काए|
तड़के में साबुत लाल मिर्च के दो टुकड़े करके मिलाए|
-उसमे हींग और कढ़ी पत्ते डाल कर तड़का लें|
-फिर उसमे बारीक लंबे कटे आलू डाल कर आलू को पका लें|
-जैसे ही आलू पाक जाए उसमे बेसन दही का तैयार किया हुआ घोल मिलाए|
-ध्यान रहे की घोल मिलाते समय कढ़ी को हिलाते रहें|

अब इसे पकने दें|

-ढक्कन ना लगाएँ और इसे बीच बीच में हिलाते रहें|
-बेसन पक जाए तब कढ़ी को नीचे उतार लीजिए|
-चाहे तो बारीक कटा हरा धनिया भी मिला सकते है| इससे स्वाद बढ़ जाएगा|

बेसन कढ़ी तैयार है| इसे गरम गरम परोसिए और मज़ा लीजिए|

हम आशा करते हैं आपको यह रेसिपी पसंद आएगी| ऐसी ही और रेसिपी के लिए पढ़ते रहिए vlogboard और देखते रहिए हमारा YouTube channel|

और स्वादिष्ट रेसिपी

Choco Banana Pan Cake | आटे का चीला
Chocolate Coconut Rolls Recipe | स्वादिष्ट चॉकलेट नारियल रोल रेसिपी
कॉर्न चाट कैसे बनाए | Corn Chaat Recipe
पनीर बटर मसाला रेसिपी – Paneer Butter Masala Recipe in Hindi

Follow Us
vlogboard@facebook   vlogboard@twitter   vlogboard@youtube  vlogboard@pinterest  vlogboard@instagram vlogboard

Leave a Reply

Your email address will not be published.