besan ladoo recipe

बेसन के लड्डू बनाने की विधि | Besan Ladoo Recipe

बेसन के लड्डू बनाने में आसान तो है ही साथ ही यह बहुत ही स्वादिष्ट भी होते हैं| यह लड्डू त्योहारो पर या शुभ अवसर पर सभी बनाते हैं और इनके स्वाद का आनंद लेते हैं| बेसन के लड्डू ज़्यादा समय तक रखे जा सकते हैं| यो आइये हम बेसन के लड्डू बनाने की विधि देखते हैं|

बेसन के लड्डू के लिए सामग्री

-मोटा बेसन
-बुरा/ पाउडर्ड शुगर
-घी
-इलायची
-बादाम की टुकड़ी

बेसन के लड्डू बनाने की विधि

  1. सबसे पहले कड़ाई में घी गरम करें|
  2. घी जल्दी ही गरम हो जाता है इसलिए ज़्यादा समय तक गरम ना करें|
  3. जैसे ही घी गरम हो जाए इसमे बेसन मिला लीजिए और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए|
  4. जब तक बेसन थोड़ा भूरा या अपना रंग बडकलने लगे तब तक इसे पकने दीजिए|
  5. ध्यान रहे की बेसन को हिलाते रहिए नहीं तो यह कड़ाई में लग जाता है|
  6. जैसे ही बेसन पकने लगे इसमे इलायची और थोड़े बादाम मिला लीजिए|
  7. बेसन पक जाए तब इसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दीजिए|
  8. हमें इसे ज़्यादा ठंडा नही करना है|
  9. अब इसमे बुरा मिला लीजिए|

लड्डू बनाने की विधि

  1. कड़ाई में से बेसन मिक्स को हाथ में लेकर गोल आकार में लड्डू बनाइए|
  2. लड्डू बनाने के लिए इसे ज़्यादा ना दबाए| सिर्फ़ धीरे धीरे हथेलियों को गोलाई में हिला कर लड्डू बनाइए|

तो लीजिए स्वादिष्ट बेसन के लड्डू तैयार है| आप भी इसका मज़ा लीजिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ|

अगर लड्डू बनाने में परेशानी हो तो इसे बरफी की तरह जमकर भी खाया जा सकता है|

हम आशा करते हैं की आपको यह रेसिपी पसंद आएगी और आप इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करेंगें|

ऐसी ही और स्वादिष्ट रेसीपी

राजस्थानी बेसन कढ़ी रेसिपी | Rajasthani Besan Curry Recipe
Chocolate Coconut Rolls Recipe | स्वादिष्ट चॉकलेट नारियल रोल रेसिपी
Choco Banana Pan Cake | आटे का चीला | Whole Wheat Dosa
कॉर्न चाट रेसिपी | Corn Chaat Recipe
सत्तु के फायदे | सत्तु के लाभ | Sattu ke Fayde | Sattu Benefits

Follow Us
vlogboard@facebook  vlogboard@twitter  vlogboard@youtube  vlogboard@pinterest  vlogboard@instagram vlogboard

Leave a Reply

Your email address will not be published.