Benefits of Giloy in Hindi | गिलोय के लाभ

गिलोय आयुर्वेद में बहुत ही प्रचिलित लता है और इसके स्वास्थ लाभ बहुत है|

इसे अलग अलग नामों से जाना जाता है जैसे टिनॉस्परा कॉर्डीफोलीया,  गुदुची,  अंबरवेल,  अमृता|  गिलोय के स्वास्थ लाभ जानने से पहले जानते हैं गिलोय को|

गिलोय क्या है

यह आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है| यह एक लता है जो पेड़, पौधे, दीवार का सहारा लेकर उगती है|

इसकी एक बहुत ही अच्छी ख़ासियत है की यह जिस पेड़ या पौधे पर लगती है उसके गुण ले लेती है| जैसा की नीम पर लगे तो नीम के गुण लेती है इसलिए इसे नीम गिलोय भी कहा जाता है|

इसके औषधीय लाभ बहुत है| गिलोय का तना ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है| साथ ही इसके पत्ते भी प्रयोग किए जाते हैं|

गिलोय के फायदे

खून की कमी और कमज़ोरी दूर करती है

-इसके रस का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है| साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है| यह कोलेस्ट्रोल (Cholestrol) कम करती है|

-गिलोय के रस को शहद के साथ लेने से शारीरिक कमज़ोरी दूर होती है|

-गिलोय की लता को पीसकर या ऐसे ही सुबह सुबह भूखे पेट खाने से खून सॉफ रहता है|

पेट के रोग दूर करती है

-गिलोय के रस को शहद के साथ सेवन करने से पेट से जुड़े रोग ठीक होते हैं|

-यह कब्ज को भी ठीक करती है| गिलोय पाउडर को गुड के साथ सेवन करने से कब्ज दूर होते हैं|

-गिलोय पाउडर को आवलें के साथ लेने से पाचन शक्ति बढ़ती है|

-इससे बवासीर जैसी तकलीफ़ भी दूर होती है|

बीमारी में उपयोगी

गिलोय बीमारी को ठीक करने में बहुत उपयोगी होती है क्योंकि इसमें आंटीइनफ्लमेटरी (Anti Inflamatory)  अनेल्जेसिक (Analgesic), आंटीपयरेटिक ( Antipyretic) गुण पाए जाते हैं|

बुखार ठीक करती है

गिलोय बुखार ठीक करने में बहुत ही उपयोगी है|

यह बुखार (fever), खाँसी (cough), जुकाम (cold), डेंगू (dengue), चीक्क्नगुनिया (chikungunia), स्वाइन फ़्लू (swine flu) को ठीक करने में प्रयोग की जाती है| बुखार के बाद होने वाले साइड एफेक्ट्स को भी यह कम करती है|

क्योंकि गिलोय खून बढ़ाती है इसलिए इसका उपयोग डेंगू में किया जाता है जिससे रोगी में आई प्लेट्लेट (platelets) की कमी को बढ़ाया जा सके|

डेंगू में रस कैसे बनाए

गिलोय के तने को तुलसी, पपीते के पत्ते, एलोवेरा और अनार के रस के साथ जूस बनाकर पीने से डेंगू में आराम मिलता है|

मधुमेह को नियंत्रित करती है

गिलोय का जूस नियमित पीने से रक्त में शुगर के उच्च स्तर को कम किया जा सकता है|

मस्तिष्क के लिए टॉनिक है

गिलोय का जूस नियमित सेवन करने से स्म्रति बढ़ती है और यह मस्तिष्क के लिए टॉनिक का काम करता है|

आँखों के लिए फ़ायदेमंद है

गिलोय का सेवन करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है और यह आँखों से जुड़े रोगों से लड़ता है| गिलोय को उबालकर, ठंडा करके आँखों की पॅल्को पर लगाने से आँखों में फ़ायदा होता है|

त्वचा के लिए फ़ायदेमंद

-गिलोय का सेवन त्वचा को सुंदर और युवा रखता है|

-अगर चेहरे पर मुहासे, दाग, दाने हो तो उस पर गिलोय का रस लगाने से ठीक हो जाते हैं|

-इसके नियमित उपयोग से चेहरे पर असमय झुर्रिया नही होती|

गिलोय – ध्यान रखने योग

1.  अगर किसिको मधुमेह है और वो अन्य औषधि ले रहे हैं तो गिलोय का प्रयोग करने से ब्लड का ग्लूकोस लेवल कम हो सकता है इसलिए इसे बिना चिकित्सक की सलाह के नहीं लेना चाहिए|

2. गर्भावस्था में इसे चिकित्सक की सलाह से ही खाना चाहिए|

3. बच्चो को यह चिकित्सक की सलाह से ही दें और यह चिकित्सक दुवारा बताई गयी मात्रा से अधिक नही होनी चाहिए|

4. गिलोय 5 साल से कम उम्र के बच्चो को नहीं देना चाहिए|

 

हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट फ़ायदेमंद लगेगी| अगर आपके कुछ सुझाव हैं तो नीचे कॉमेंट्स मैं लिखे| यह हमें और अच्छा लिखने मैं मदद करेंगे|

Take Care

Please subscribe my youtube channel. Like and Share videos.

Visit Us
vlogboard.com

Follow Us
vlogboard@facebook    vlogboard@twitter  vlogboard@youtube    vlogboard@pinterest    vlogboard@instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published.